Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तीन दिवसीय महाअभियान, 21 जून को प्रधानमंत्री करेंगे मुख्य कार्यक्रम में शिरकत : सीएम

उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान मैदान क्षेत्र में कीचड़ की आशंका को देखते हुए योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन रेड रोड पर किया जाएगा। 21 जून को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहेंगे।

18 Jun 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तीन दिवसीय महाअभियान, 21 जून को प्रधानमंत्री करेंगे मुख्य कार्यक्रम में शिरकत : सीएम

कोलकाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल में आगामी 19 से 21 जून तक तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गुरुवार को नवान्न में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान मैदान क्षेत्र में कीचड़ की आशंका को देखते हुए योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन रेड रोड पर किया जाएगा। 21 जून को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष योग दिवस के आयोजन के माध्यम से एक नया रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अब तक 38 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया है और कई लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के अनुसार, 19 जून सुबह सात बजे ‘रन फॉर योगा’ का आयोजन किया जाएगा। यह मैराथन कोलकाता नगर निगम मुख्यालय से राइटर्स बिल्डिंग तक निकाली जाएगी। इसका उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

दूसरे दिन, 20 जून को पश्चिम बंगाल दिवस मनाया जाएगा। उसी दिन शाम साढ़े पांच बजे के बाद गंगा नदी पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें ड्रोन के माध्यम से योग से संबंधित आकर्षक दृश्य प्रस्तुत किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन होगा। प्रतिभागियों को सुबह 6:15 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना होगा, जिसके बाद आयुष मंत्रालय के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योग सत्र शुरू होगा।

इस दाैरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि योग के प्रति लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पहली बार पश्चिम बंगाल सरकार आधिकारिक रूप से इस आयोजन में व्यापक भागीदारी कर रही है।

उन्हाेंने कहा कि योग दिवस आज पूरी दुनिया में एक महत्वपूर्ण और समयानुकूल पहल के रूप में स्वीकार किया जा चुका है तथा 175 से अधिक देश इसकी महत्ता को मान्यता दे चुके हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि जब योग दैनिक जीवन का हिस्सा बन जाता है, तो वह केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र को भी सशक्त बनाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। -

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तीन दिवसीय महाअभियान, 21 जून को प्
उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान मैदान क्षेत्र में कीचड़ की आशंका को देखते हुए योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन रेड रोड पर किया जाएगा। 21 जून को होने वाले





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News